हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद का त्योहार

Share on Social Media

1000509661.jpg

NGTV NEWS । औरंगाबाद । ओबरा प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रखंड मुख्यालय स्थित जामा मस्जिद, कारा स्थित जामा मस्जिद, बभंडिहा स्थित जामा मस्जिद, मनोरा स्थित ईदगाह सहित अन्य मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान नमाजियों ने अपने क्षेत्र के लोगों के लिए अमन चैन की दुआ मांगी। सोमवार की सुबह से ही मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करने के लिए नमाजियों की काफी भीड़ देखी गई। त्योहार को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों खासकर बच्चों में गजब का उत्साह देखा गया। इधर मस्जिद व ईदगाह में नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। जानकारी देते हुए राजद के प्रदेश सचिव एहसानुल हक अंसारी ने बताया कि ईद-उल-फितर का त्योहार मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार होता है, पूरे 30 दिनों तक रोजा यानी उपवास रखने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग बड़े ही धूमधाम से इस त्योहार को मनाते हैं। इधर त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन भी चौकस नजर आयी। जगह जगह महिला एवं पुरूष पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाया जाए।

ओबरा से रॉकी दुबे

Gautam Kumar

error: Content is protected !!