दिल्ली इलेक्शन के बाद संजय राउत की आप और कांग्रेस को नसीहत, इंडिया गठबंधन को लेकर किया ये दावा

Share on Social Media

images.jpeg

 दिल्ली इलेक्शन के बाद संजय राउत की आप और कांग्रेस को नसीहत, इंडिया गठबंधन को लेकर किया ये दावा। 

NG TV desk Vidhansabha election 2025 :::दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप और कांग्रेस की हार के बाद विपक्षी इंडिया गठबंधन में सहयोगी पार्टी शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने दोनों पार्टियों को नसीहत दी है। इसके साथ उन्होंने इंडिया गठबंधन को लेकर कहा कि ‘इंडिया गठबंधन है और भविष्य में भी रहेगा’।

शिवसेना यूबीटी सांसद ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा- भाजपा का कोई भविष्य नहीं है, यह सूजन है, यह अस्थायी है, अभी 10 साल हुए हैं, आने वाले समय में वे चले जाएंगे, विपक्ष देश को आगे ले जाएगा। वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया गठबंधन को लेकर संजय राउत ने कहा कि, इंडिया गठबंधन है और भविष्य में भी रहेगा।

ऐसा रहा दिल्ली विधानसभा चुनाव का नतीजा

दिल्ली में पांच फरवरी को मतदान के बाद आठ फरवरी को आए नतीजों में भाजपा ने बाजी मारते हुए 70 विधानसभा सीटों में 48 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके साथ ही भाजपा ने केंद्र शासित प्रदेश में 26 साल सत्ता का सुख फिर से हासिल किया है। वहीं सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी को पिछले चुनाव के मुकाबले बड़ा झटका लगा है, जिसमें आप को 70 में से मात्र 22 सीटों पर जीत मिल सकी और सत्ता से बाहर होना पड़ा है। जबकि कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन पिछले दो विधानसभा चुनाव की तरह ही रहा, उसे किसी भी सीट पर जीत नहीं मिली। इसके साथ दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव में लगातार शून्य सीट के साथ कांग्रेस ने अनचाहा हैट्रिक रिकॉर्ड बनाया है।

Anu gupta

error: Content is protected !!