NGTV NEWS । NEWS DESK । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों को संबोधित किया। इसके साथ ही बजट सत्र की शुरुआत हो गई। राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को देश के सामने रखा। केंद्रीय बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा। बजट सत्र 31 जनवरी से चार अप्रैल तक दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। सत्र का पहला भाग 13 फरवरी को समाप्त होगा और दूसरा चरण 10 मार्च से शुरू होगा।
महिला सशक्तिकरण पर जोर।
राष्ट्रपति ने कहा कि ‘देश की 10 करोड़ से भी ज्यादा महिलाओं को स्वयसेवी संगठनों से जोड़ा गया है और लखपति दीदियों की संख्या को भी लगातार बढ़ाया जा रहा है। कुछ महीने पूर्व ही बीमा सखी अभियान भी शुरू किया गया है। हमारे बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सखियां दूर-दराज के इलाकों में डिजिटल योजनाओं को फायदा पहुंचा रही हैं। ड्रोन दीदी योजना महिलाओँ के आर्थिक और तकनीकी सशक्तिकरण का माध्यम बनी है। आज महिलाएं लड़ाकू विमान भी उड़ा रही हैं और कॉरपोरेट सेक्टर में भी नेतृत्व कर रही हैं। हमारी बेटियां ओलंपिका में भी मेडल लाकर देश को गौरवान्वित कर रही हैं।’
स्टार्टअप से लेकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं युवा।
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि ‘आज हमारे युवा स्टार्टअप से लेकर स्पेस तक देश का नाम रोशन कर रहे हैं। पिछले एक दशक में मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और स्टैंड अप इंडिया योजना के जरिए युवाओं को कई मौके उपलब्ध कराए गए हैं। एक और युवाओं को इंटर्नशिप योजना से अनुभव दिया जा रहा है। देश में आज लाखों स्टार्टअप काम कर रहे हैं। एआई और डिजिटल तकनीक अपनाने में भी भारत दुनिया को रास्ता दिखा रहा है। मेरी सरकार विद्यार्थियों के लिए आधुनिक पाठ्यक्रम तैयार कर रही है। मातृभाषा में शिक्षा की सुविधा दी जा रही है। दस हजार से ज्यादा स्कूलों में अटल लैब खोली गई हैं। ईड ऑफ डूइंग रिसर्च के लिए कई काम किए गए
अनुसंधन को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए।
राष्ट्रपति ने कहा कि ‘एशिया रैंकिंग में हमारे 163 विश्वविद्यालय शामिल हुए हैं। नालंदा विश्वविद्यालय के जरिए भारत का पुराना गौरव वापस लाया गया है। वो दिन दूर नहीं, जब भारत में निर्मित गगनयान में एक भारतीय अंतरिक्ष में जाएगा। कुछ दिन पहले इसरो ने स्पेस डॉकिंग की उपलब्धि हासिल की और हाल ही में इसरो ने सैटेलाइट लॉन्च में भी बड़ी उपलब्धि हासिल की। दिव्यांगों के लिए ग्वालियर में विशेष केंद्र खोला गया है। हाल ही में चेस में भी भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।’ राष्ट्रपति ने कहा कि ‘हमारा लक्ष्य भारत को इनोवेशन ग्लोबल पावरहाउस बनाना है। अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।’
संसद की कार्यवाही शुरू
संसद के बजट सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है। संसद के दोनों सदनों में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जेम्स कार्टर के निधन पर भी संवेदना व्यक्त की ई। लोकसभा में महाकुंभ हादसे पर भी दुख जताया गया और मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त क गई
‘किसी की मृत्यु पर राजनीति करने से दुखद रवि किशन ने कहा, ‘ये लोग तो इंतजार कर रहे थे कि कोई घटना (महाकुंभ में हुई भगदड़ दुर्घटना) हो जिससे प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी को घेरा जाए। यह गलत है। उस दिन करोड़ों श्रद्धालु महाकुंभ आए थे। वर्षों बाद हिन्दुत्व जगा है। उसी माहौल में यह दुखद घटना हुई है। यह हम सभी के लिए पीड़ा जनक है। इस पर सरकार जांच बैठा चुकी है लेकिन किसी की मृत्यु पर राजनीति करने से दुखद और कुछ नहीं है।’
‘आत्मनिर्भर कृषि व्यवस्था हमारा लक्ष्य‘
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘भारत में आधुनिक और आत्मनिर्भर कृषि व्यवस्था हमारा लक्ष्य है। मेरी सरकार किसानों को फसलों का उचित दाम दिलाने और उनकी आय को बढ़ाने के लिए समर्पित भाव से काम कर रही है। देश में तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने और खद्य तेलों में आत्मनिर्भरता हासिल करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय तिलहन मिशन को मंजूरी दी गई है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए भी राष्ट्रीय मिशन चलाया जा रहा है।’
राष्ट्रपति ने कहा कि ‘आजादी के दशकों बाद भी हमारे जिस आदिवासी और जनजातीय समाज की उपेक्षा होती रही मेरी सरकार ने उनके कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। सरकार ने देश की सीमाओं की रक्षा और आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। सरकार ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में भी कदम उठाए हैं। मेक इन इंडिया से हम मेक फॉर द वर्ल्ड की ओर बढ़ चुके .
भारत में दुनिया की तीसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क
संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत का मेट्रो नेटवर्क अब 1 हजार किलोमीटर के माइलस्टोन को पार कर चुका है। भारत अब मेट्रो नेटवर्क के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया है। आसान कनेक्टिविटी प्रदान करने और शहरी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए देश में 15 रोपवे परियोजनाओं पर भी काम चल रहा है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘देश के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए 1 लाख 75 हजार आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाए गए हैं। देश में कैंसर के रोगियों की बढ़ती संख्या और इलाज की लागत को देखते हुए कैंसर की दवाओं को कस्टम ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है।’
अखिलेश यादव ने महाकुंभ में भगदड़ की घटना पर सरकार को घेरा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘बजट पर चर्चा बाद में होगी, इस सत्र में आज हमें उन लोगों पर बात करने की जरूरत है, जिन्होंने कुंभ में अपनी जान गंवाईं। दूसरी बात उत्तर प्रदेश के सीएम नैतिक तौर पर जा चुके हैं, अब सवाल ये है कि राजनीतिक तौर पर वे कब जाते हैं? सरकार मृतकों की संख्या छिपा रही है ताकि लोगों को मुआवजा न देना पड़े। मृतकों के परिजनों को जल्द से जल्द सूचित किया जाना चाहिए और मृतकों की सूची जल्द से जल्द सार्वजनिक की जानी चाहिए। ये सरकार की गलती है और अभी भी चीजों को छिपाने की कोशिश की जा रही
MSME के लिए ऋण गारंटी योजना लाई सरकार‘
संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘MSME के लिए ऋण गारंटी योजना और ई-कॉमर्स निर्यात केंद्र देश के सभी क्षेत्रों में व्यापार को प्रोत्साहित कर रहे हैं। ONDC की व्यवस्था ने डिजिटल कॉमर्स यानि ऑनलाइन शॉपिंग की व्यवस्था को समावेशी बनाया है। आज देश में छोटे उद्योगो को भी आगे बढ़ने का समान अवसर मिल रहा है।’
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘भारत की UPI टेक्नोलॉजी की सफलता से दुनिया के कई विकसित देश भी प्रभावित हैं। आज 50% से ज्यादा रियल टाइम डिजिटल ट्रांसैक्शन भारत में हो रहा है। मेरी सरकार ने डिजिटल तकनीक को सामाजिक न्याय और समानता के एक टूल के तौर पर इस्तेमाल किया है। मेरी सरकार साइबर सुरक्षा में दक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। डिजिटल धोखाधड़ी, साइबर अपराध और डीपफेक सामाजिक, वित्तीय और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौतियां हैं। उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल संपर्क परियोजना पूरी हो चुकी है और अब देश कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेलवे लाइन से जुड़ जाएगा
Anu gupta