MS Dhoni के लिए IPL 2025 होगा आखिरी सीजन? ‘थाला’ ने दे दिया बड़ा हिंट; इमोशनल हुए फैंस
NG TV desk MS Dhoni भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से अचानक संन्यास लेकर हर किसी का दिल तोड़ दिया था।उन्होंने एक पोस्ट लिखा था, जिसके बैकग्राउंड में ‘मैं पल दो पल का शायर हूं.. गाना बज रहा था। उनके संन्यास से फैंस काफी इमोशनल हो गए थे।
तीनों फॉर्मेट से संन्यास लेने वाले धोनी मौजूदा समय में सीएसके के लिए आईपीएल में खेल रहे हैं, लेकिन आईपीएल में कब उनका आखिरी सीजन होगा, इसको लेकर हर साल रिटायरमेंट की अटकलें सामने आती हैं।
दरअसल, आईपीएल 2025 (IPL 2025) से पहले भी धोनी (MS Dhoni IPL Retirement) के संन्यास को लेकर एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें धोनी की टीशर्ट पर लिखे मैसेज ने फैंस को इमोशनल कर दिया है।
बुधवार को धोनी चेन्नई पहुंचे, जहां उन्हें काले रंग की टी-शर्ट पहने हुए स्पॉट किया गया। धोनी के टीशर्ट पर जो मैसेज है वह मोर्स कोड में था
।इसके बाद फैंस इसे उनके आईपीएल के आखिरी सीजन से जोड़ रहे हैं। माही के फैंस इससे निराश हो गए हैं। ये माना जा रहा है कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन होगा।
बता दें कि मोर्स कोड का इस्तेमाल 19 और 20वीं सदी में सेना में गुप्त मैसेज भेजने के लिए किया जाता था।
Anu Gupta