बिहार में अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, 8 और 9 मार्च को बारिश का अलर्ट

Share on Social Media

images-1.jpeg

NGTV NEWS । NEWS DESK । बिहार का मौसम अभी शुष्क बना रहेगा। 48 घंटों के बाद अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान है। कुछ स्थानों पर तेज हवा चलने व आकाश साफ होने से मौसम सामान्य बना रहेगा। सुबह-शाम हल्की ठंड रहेगी।

8 और 9 मार्च को बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, आठ से नौ मार्च के पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के भागों को प्रभावित करेगी। इसके कारण पटना समेत दक्षिणी भागों के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। शेष भागों का मौसम सामान्य बना रहेगा।

पटना सहित 28 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट

प्रदेश में तेज हवा के प्रवाह व आंशिक बादल छाए रहने के कारण पटना सहित 28 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस व 32.1 डिग्री सेल्सियस के साथ खगड़िया में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

पटना सहित सात शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। 11.9 डिग्री सेल्सियस के साथ पुपरी (सीतामढ़ी) में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के कुछ स्थानों पर एक से दो डिग्री की गिरावट न्यूनतम तापमान में दर्ज किया गया।

प्रदेश के अधिसंख्य जिलों का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री अधिक बना रहा। राजधानी समेत आसपास इलाकों में तेज हवा के प्रवाह के साथ मौसम सामान्य बना रहा।

Anu Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!