स्थाई लोक अदालत अध्यक्ष हुए चयनित

Share on Social Media

NGTV NEWS । औरंगाबाद । बिहार स्टेट लिगल सर्विस अथोरिटी पटना द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार औरंगाबाद के स्थाई लोक अदालत अध्यक्ष पद पर चयन पूर्व प्रधान जिला जज अशोक राज का हुआ है। सेवानिवृत्त न्यायधीश अशोक राज के स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष बनने पर जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय महासचिव जगनरायण सिंह, लोक अभियोजक पुष्कर अग्रवाल, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष संजय सिंह महासचिव सिद्धेश्वर विधार्थी, लोक अभियोजक पुष्कर अग्रवाल, स्पेशल पीपी कुमार योगेन्द्र नारायण सिंह, पूर्व अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह, पूर्व सचिव नागेन्द्र सिंह,अभिनंदन कुमार सहित अन्य ने बधाई दी है। अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि सेवानिवृत्त जिला जज अशोक राज व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में जनवरी 2018 से एडीजे थे, फरवरी 22 से स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट के एडिजे थे, दुसरी बार व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में प्रधान जिला जज बनकर 2024 में आए और 31 अगस्त 2024 को सेवा निवृत्त हुए, पुनः औरंगाबाद आगमन पर अधिवक्ताओं में उत्साह है।

error: Content is protected !!