केजरीवाल-सिसोदिया कि हुई हार पर आतिशी जीतीं, AAP के सपनों पर फिरी झाड़ू, 27 साल बाद BJP की धांसू एंट्री।
(NG TV desk )Vidhansabha election result:::दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आना शुरू हो गया है। केजरीवाल-मनीष सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी के कई बड़े चहरे हार गए हैं। हालांकि, आतिशी ने कालकाजी सीट से जीत दर्ज की है। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर पांच फरवरी को मतदान हुआ था और इस बार 60.54 फीसदी मतदान हुआ है, जबकि दिल्ली में पिछली बार 62.60 प्रतिशत मतदान हुआ था। दिल्ली विधानसदिल्ली की ग्रेटर कैलाश सीट से बीजेपी की शिखा राय ने आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज को 3129 वोटों से हरा दिया है। वहीं, शाहदरा से भाजपा प्रत्याशी संजय गोयल पांच हजारर वोटों से जीत गए हैं।दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर फरीदाबाद में भाजपा के जिला मुख्यालय अटल कमल पर जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे और ढोल-नगाड़ों पर जमकर डांस किया
त्रिलोकपुरी सीट पर बड़ा उलटफेर हुआ है। भाजपा के रविकांत उज्जैन ने जीत दर्ज की है।
गोकलपुर से आप के प्रत्याशी चौधरी सुरेंद्र जीत गए हैं। बाबरपुर से आप प्रत्याशी व दिल्ली के मंत्री गोपाल राय भी जीत गए हैं।
संगम विहार से आप के चंदन चौधरी 322 वोट से जीत गए हैं। रिठाला विधानसभा से भाजपा के कुलवंत राणा 29873 मतों से जीते।
सीमापुरी सीट से आप प्रत्याशी वीर सिंह धिंगान जीत गए हैं। वहीं, मटियामहल से आप के आले इकबाल करीब 35 हजार वोट से जीत गए हैं। मालवीय नगर से सोमनाथ भारती हारे और भाजपा के सतीश उपाध्याय ने जीत दर्ज की है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव का लगभग रिजल्ट आ गया है। रिजल्ट आने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि मुझे लगता है कि दिल्ली में हमारी सभी बैठकों और जिन लोगों से मैं मिल रही थी, उन सबसे यह बहुत स्पष्ट था कि लोग बदलाव चाहते थे और वे उन चीजों से तंग आ चुके थे।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि दिल्ली की जनता बदलाव चाहती थी, इसलिए ही दिल्ली की जनता ने बदलाव के लिए वोट किया है। प्रियंका ने लिखा कि जो जीतें उन्हें बधाई। हमें और अधिक मेहनत करनी होगी, हम लोगों के मुद्दे उठाते रहेंगे।
दिल्ली की हॉट सीट कालकाजी से बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कहा किया यह रमेश बिधूड़ी नहीं, कालकाजी की जनता की बढ़त है। आतिशी ने PWD मंत्री और मुख्यमंत्री रहते हुए कुछ नहीं किया। बिधूड़ी ने कहा कि AAP की सोच भारत विरोधी है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव का पहला नतीजा सामने आ गया है। कोंडली से आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार जीत गए हैं। उन्होंने छह हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है।
कोंडली सीट से बीजेपी की उम्मीदवार प्रियंका गौतम को कुल 55499 वोट मिले हैं, जबकि आप के कुलदीप कुमार को 61792 मत मिले हैं।
दिल्ली की लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अभय वर्मा करीब 7000 से अधिक मतों से जीत चुके हैं।
भा चुनाव रिजल्ट को लेकर सबसे तेज पल-पल का अपडेट्स पढ़िए-
Anu gupta