हैदराबाद के हिन्दूवादी नेता भाजपा विधायक की दहाड़ से गुंज उठा इन्दौर शहर का दशहरा मैदान 

Share on Social Media

IMG-20250216-WA0007.jpg

NGTV NEWS । मध्यप्रदेश / इंदौर । पूर्व शिक्षा मंत्री स्व.लक्ष्मण सिंह गोड़ की 17 पुण्यतीति पर दशहरा मैदान पर सिंह गर्जना,धर्मरक्षा समागम का आयोजन किया गया। हैदराबाद के भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने कहा लव जिहाद से बहन-बेटियों को बचाने के लिए हमें रोज दो घंटे जागरूकता अभियान चलाना होगा। बहनों को समझाना होगा कि वे किसी जिहादी के चंगुल में नहीं फंसें। जहां-जहां भगवा सरकारें हैं वहां हिंदू सुरक्षित हैं। हमें कट्टर हिंदू चाहिए, सेक्यूलर नहीं। देश के हर राज्य में हिंदू सेना का गठन किया जाएगा और शस्त्र विद्या सिखाएंगे। सिर्फ हिंदू बनने के बजाय सबको योद्धा हिंदू बनना होगा। यह बात हिंद रक्षक संगठन के दशहरा मैदान पर आयोजित कार्यक्रम सिंह गर्जना में हैदराबाद के भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने कही। उन्होंने कहा, वक्फ बोर्ड के नाम पर देश में 10 लाख एकड़ जमीन पर बिना कागज कब्जा कर रखा है।

संसद में आए संशोधन बिल पर कुछ दल विरोध कर रहे हैं। जहां-जहां मदरसे चल रहे हैं, सरकारों को उनकी जांच करना चाहिए। असम में सैकड़ों मदरसे बंद किए गए हैं। इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, होम डिलीवरी जैसी सेवाओं के नाम पर युवतियो को लव जिहाद का शिकार बनाया जा रहा है। भाजपा शासित राज्यों ने लव जिहाद कानून बनाकर कड़ा संदेश दिया है। अब चुनौती नौकरी जिहाद की है, उस पर भी नजर रखना होगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पधारे महूं विधायक मंत्री उषा ठाकुर दीदी विधायक मालिनी गौड़, सुदर्शन गुप्ता, राकेश जैन, अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार जी मुकेश प्यासे,आदि नेता व कार्यकर्ता गण मोजूद थे ।

NGTV NEWS के लिए महेश पल्लै की रिपोर्ट

Anu Gupta

error: Content is protected !!