आज शाम को होगा CM का एलान रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ पर्यवेक्षक नियुक्त,…

Share on Social Media

19_02_2025-delhi_cm_23887033_13559532.jpeg

 आज शाम को होगा CM का एलान रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ पर्यवेक्षक नियुक्त,…

( NG TV desk )CM announcement::::: दिल्ली चुनाव परिणाम घोषित होने के 11 दिन बाद आज यानी बुधवार को अंतत: दिल्ली को नया मुख्यमंत्री (Delhi New cm name announcement) मिल जाएगा। भाजपा के सभी 48 नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुधवार शाम को होगी, जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। यहां पढ़िए पल-पल का अपडेट्स-

20 फरवरी गुरुवार को रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री (Delhi New CM) व मंत्रिमंडल के अन्य छह सदस्य शपथ लेंगे। रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी जोरशोर से चल रही है।

भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व ने अभी तक कोई पर्यवेक्षक नियुक्त नहीं किया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि विधायक दल की बैठक के पहले पर्यवेक्षक की घोषणा कर दी जाएगी।

दिल्ली में थोड़ी देर में ही भाजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक शुरू होगी। यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होगी।

दिल्ली के रामलीला मैदान में कल 12 बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। आज शाम तक भाजपा सीएम के नाम एलान कर देगी।  रामलीला मैदान में 20 फरवरी को सीएम के साथ छह मंत्री भी शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

भाजपा ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर के जरिए सभी को शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है।

शपथ ग्रहण समारोह की जिम्मेदारी संभाल रहे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े व तरुण चुघ के साथ दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रामलीला मैदान का निरीक्षण किया।

भाजपा नेताओं ने बताया कि उपराज्यपाल के साथ शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पर चर्चा की गई।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री, भाजपा पदाधिकारी व अन्य नेता, राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री, साधु संत, भाजपा कार्यकर्ता और सफाई कर्मचारियों के साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों के विशिष्ट लोग शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री पद के लिए इन नेताओं के नाम की हो रही चर्चा मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में नई दिल्ली सीट से पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय, पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन शर्मा, जम्मू कश्मीर व गोवा के सह प्रभारी आशीष सूद, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा, रेखा गुप्ता, शिखा राय, अजय महावर, जितेंद्र महाजन, रविंद्र इंद्राज, कैलाश गंगवाल और करनैल सिंह सैनी के नाम की चर्चा हैं। यदि किसी सांसद को यह दायित्व मिलता है तो मनोज तिवारी भी इस दौड़ में हो सकते हैं।

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के दिन रामलीला मैदान क्षेत्र में और उसके आसपास पांच हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। दिल्ली के रामलीला मैदान में कल यानी 20 फरवरी को 12.35 बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम करीब एक घंटे तक चलेगा।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में नेताओं के अलावा बॉलीवुड के कुछ लोगों के शामिल होने की उम्मीद है, इसके अलावा वहां पर साधु-संतों को भी न्योता दिया गया है। कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

रामलीला मैदान में कार्यक्रम की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों के लिए विशेष पास बनाए जा रहे हैं, ड्यूटी के दौरान सुरक्षाकर्मी या पुलिसकर्मी के पास यह पास हर हाल में मौजूद रहेगा। कार्यक्रम स्थल के पास अस्थाई नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले लोगों और वीवीआईपी लोगों की एंट्री के लिए चार गेट बनाए गए हैं। इन पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। वीवीआईपी गेस्ट के अलावा किसी को भी बिना तलाशी के एंट्री नहीं दी जाएगी।

ट्रैफिक पुलिस को रामलीला मैदान आने वाले सभी रास्तों पर तैनात किए जाएगा। इसके अलावा जब तक कार्यक्रम चलेगा तब तक राजधानी हाई अलर्ट पर रहेगी।

ट्रैफिक पुलिस को रामलीला मैदान आने वाले सभी रास्तों पर तैनात किए जाएगा। इसके अलावा जब तक कार्यक्रम चलेगा तब तक राजधानी हाई अलर्ट पर रहेगी।

शपथ ग्रहण समारोह में कई वीवीआईपी व वीआईपी शामिल होंगे। वहीं, इस समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के आने की भी उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान यातायात को नियंत्रित करने के लिए कुछ मार्ग परिवर्तन और प्रतिबंध लागू किए जाएंगे, जिसको लेकर यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

Anu Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!