अब राजधानी में रेखा राज. मुख्यमंत्री बन रचा इतिहास; 6 विधायकों को मिली नई जिम्मेदारी…

Share on Social Media

20_02_2025-cmm_rekha_gupta_23887623_123151781.jpeg

अब राजधानी में रेखा राज. मुख्यमंत्री बन रचा इतिहास; 6 विधायकों को मिली नई जिम्मेदारी…

 (NG TV desk)New CM::::: रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने आज बृहस्पतिवार (20 फरवरी) को राजधानी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में (Rekha Gupta Oath Ceremony) शपथ ली है। उनके बाद छह विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से आप उम्मीदवार बंदना कुमारी को 29,000 से अधिक मतों से हराकर जीत हासिल की थी। यहां पढ़िए पल-पल का अपडेट्स-

जहां रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो वहीं कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने कहा कि दिल्ली में बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा एक महिला मुख्यमंत्री की प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता कामयाबी होंगी तो दिल्ली की जनता भी कामयाब होगी। अलका लांबा का कहना है कि उन्हें कैबिनेट, शासन और प्रशासन को मिलाकर लेकर चलना है। उन्हें पूरी दिल्ली की समस्याओं को जानना होगा।

रामलीला मैदान में राष्ट्रगान से शुरू शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ और इसी से शपथ ग्रहण कार्यक्रम का समापन हुआ। मोदी निकले तो रेखा गुप्ता मंच पर ही थीं। इस दौरान चंद्रबाबू नायडू ने प्रोटोकॉल बताकर उन्हें पीएम मोदी को छोड़कर आने को कहा।

कपिल मिश्रा ने दूसरी बार दिल्ली के मंत्री के रूप में शपथ ली है। वहीं, कपिल मिश्रा के शपथ लेने पर मंत्रियों ने बहुत देर तक ताली बजाई। खास बात यह है कि मनजिंदर सिंह सिरसा ने गुरुमुखी में शपथ ली।

मनजिंदर सिंह सिरसा और रविन्द्र इंद्राज ने भी मंत्री पद की शपथ ले ली है। इस बार भाजपा ने दिल्ली की 70 सीटों में से 48 सीटों पर कब्जा किया था।

रेखा गुप्ता के बाद प्रवेश वर्मा ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। एक-एक करके सभी छह विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।

रेखा गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रही हैं। इनके बाद छह विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।

पीएम मोदी ने सभी नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संतों का झुककर अभिनन्दन किया। मैदान में मोदी जी की जय, जय श्री राम और वंदे मातरम के जमकर नारे लगे।

मंत्री पद की शपथ लेने वाले रविंद्र इंद्राज, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, डॉ. पंकज कुमार सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ व दिल्ली भाजपा की प्रभारी अल्का गुर्जर के साथ मंच पर पहुंच गए हैं।

गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा मंच पर पहुंच चुके हैं। भावी सीएम रेखा गुप्ता भी मंच पर पहुंच गई हैं। पीएम मोदी भी कुछ देर में पहुंचने वाले हैं।

हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी रामलीला मैदान में पहुंच चुके हैं। इस दौरान नायब सिंह सैनी ने दिल्ली की भावी सीएम रेखा गुप्ता से मुलाकात की। रेखा गुप्ता कुछ देर में अपने मंत्रिमंडल के साथ रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण करेंगी।

लक्ष्मी नगर से आई रेखा उनियाल ने रामलीला मैदान पहुंचकर कहा कि मैं खुद और सारी महिलाएं रेखा जी के मुख्यमंत्र बनने पर खुद को ही मुख्यमंत्री समझ रहे हैं। यह मोदी जी के चलते संभव हुआ है, मातृ शक्ति का सम्मान किया है उन्होंने।

दिल्ली की होने वाली सीएम रेखा शर्मा को लेकर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, उनको और उनकी कैबिनेट को बहुत शुभकामनाएं। आशा करते हैं ये लोग अच्छा काम करेंगे। दिल्ली को एक अच्छी दिल्ली मिले। रेखा गुप्ता जिस तरह से चुनी गईं, उससे एक चीज स्पष्ट हो जाती है कि एक विचारधारा के लोगों को ज्यादातर अब भाजपा बड़े-बड़े पदों पर भेज रही है।

दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रामलीला मैदान में पहुंच चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों से मुलाकात की।

आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालिका नंद गिरि ने कहा कि दिल्ली की जनता ने दिल्ली से आम आदमी पार्टी सरकार को उखाड़ फेंका और उसकी जगह भाजपा को पूरे बहुमत के साथ दिल्ली की सत्ता सौंप दी।

दिल्ली की नई सरकार को आशीर्वाद देने के लिए बड़ी संख्या में संत महात्मा भी पहुंचे हैं। इसमें आनंद अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरि, संत मंडल के अध्यक्ष नारायण गिरि जी महाराज प्रमुख है।

दिल्ली की महिलाओं को आठ मार्च से 2500 रुपये मिलेंगे। भाजपा ने चुनाव से पहले वादा किया था कि हम सरकार बनने के बाद दिल्ली की महिलाओं को प्रति महीने 2500 रुपये देंगे। अब भाजपा ने कहा कि हम अपने वादे को पूरा करेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह से पहले प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने हमें इतना प्यार और आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि आज 27 साल बाद राजधानी में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। प्रवेश वर्मा ने कहा दिल्ली के लोगों को विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम दिल्ली को दुनिया की सबसे सुंदर राजधानी बनाने में सफल होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं कि उनकी मेहनत रंग लाई है।

Anu Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!