भाई की वेडिंग में Priyanka Chopra जमाएंगी रंग, डांस रिहर्सल की झलक की शेयर…

Share on Social Media

04_02_2025-priyanka_chopra_brother_wedding_23878197.jpeg

NGTV NEWS । NEWS DESK । देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने भाई की शादी में चार-चांद लगाने के लिए एकदम तैयार हैं। काम-धाम छोड़ प्रियंका का पूरा फोकस अपने भाई की शादी में रंग जमाने का है। उन्होंने संगीत फंक्शन के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी डांस रिहर्सल की झलक दिखाई है।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के घर में जल्द ही शहनाई बजने वाली है। उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा (Siddharth Chopra) की शादीहो रही है। एक्ट्रेस के घर में शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। वह अपने भाई की शादी में धमाल मचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है

भाई की शादी की तैयारियों में जुटी प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने संगीत के लिए किया रिहर्सल

मामू की शादी के लिए एक्साइटेड दिखीं मालती

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने भाई की शादी में चार-चांद लगाने के लिए एकदम तैयार हैं। काम-धाम छोड़ प्रियंका का पूरा फोकस अपने भाई की शादी में रंग जमाने का है। उन्होंने संगीत फंक्शन के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी डांस रिहर्सल की झलक दिखाई है।

प्रियंका चोपड़ा के छोटे भाई सिद्धार्थ ने पिछले साल अगस्त के महीने में नीलम उपाध्याय से सगाई की थी। अब वह दूल्हा बनने जा रहे हैं। प्रियंका ने भाई की शादी के लिए फुल ऑन तैयारियां कर रही हैं। उनकी बेटी मालती मैरी भी अपने मामू की शादी के लिए एक्साइटेड दिखीं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शादी के घर की खूबसूरत झलकियां दिखाई हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने की डांस रिहर्सल

सिटाडेल एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरों और वीडियो की सीरीज शेयर की है। एक तस्वीर में एक्ट्रेस को डांस रिहर्सल करते हुए देखा जा सकता है। एक तस्वीर में मालती पेंटिंग करती हुई नजर आ रही हैं। कुछ फोटोज में प्रियंका को अपनी फैमिली के साथ खाने का लुत्फ उठाते हुए देखा जा सकता है। बाकी फोटोज और वीडियोज में देसी गर्ल शादी वाले घर की झलकियां दिखा रही हैं।

Anu gupta

error: Content is protected !!