NGTV NEWS । औरंगाबाद । शनिवार को चांद नजर आते ही रमजान की शुरुआत हो गई, जो इस्लाम धर्म के सबसे पवित्र महीना माना जाता है। रमजान का महीना विश्वभर के मुसलमानों के लिए विशेष महत्व रखता है। यह महीना इबादत, आत्मंनिग्रह और समाज में भाईचारा बढ़ाने का समय है। बहुत से लोग इस समय आत्म-विश्लेषण करते हैं और अपने आध्यात्मिक पर ध्यान केंद्रित करते हैं। रविवार को रमजान का पहला रोजा रखा गया। सुबह से ही लोग रमजान के पहले रोजे की तैयारियों में जुटे रहे। सैकड़ों की संख्या में शहर के जामा मस्जिद में लोग एक साथ नमाज अदा करने के लिए एकत्र हुए। नमाज के बाद, रोजा तोड़ने की परंपरा का पालन करते हुए, लोगों ने ब्रेड, नान रोटी, सेंवई, फल और पकोड़े ग्रहण किए। यह भोजनों की विविधता इस महीने की खासियत है, जो स्वास्थ्य और खुशी का संकेत देती है।

Gautam Kumar