बदलो सरकार, बचाओ बिहार के तहत सहरसा में CPI-CPM का जोरदार प्रदर्शन

Share on Social Media

1000492034.jpg

संवाददाता :- विकास कुमार

NGTV NEWS । सहरसा । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPM) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने “बदलो सरकार, बचाओ बिहार” के नारे के साथ समाहरणालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बिहार में भ्रष्टाचार, प्रशासनिक लापरवाही और पुलिस की मिलीभगत के मुद्दे को उठाया।

राज्य सरकार पर गंभीर आरोप

CPI के नेता और राज्य मंडल सदस्य ओम प्रकाश ने कहा कि बिहार सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत स्तर से लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय तक भ्रष्टाचार व्याप्त है। आम जनता का कोई भी काम बिना रिश्वत के नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार थक चुके हैं, उनकी बोलचाल लड़खड़ा रही है, और अब गिने-चुने चार लोग सरकार चला रहे हैं।” उन्होंने बिहार के भविष्य के लिए सरकार बदलने की मांग की।प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक सरकार भ्रष्टाचार खत्म नहीं करती और गरीबों को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Gautam Kumar

error: Content is protected !!