NGTV NEWS । औरंगाबाद । ओबरा मुख्यालय स्थित एनएवी कॉन्वेंट परिसर मे स्वर्वेद ग्रन्थ यात्रा को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व चंदा इंटर विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रियरंजन कुमार कश्यप एवं सेवानिवृत डाकपाल लखन प्रसाद ने किया। शोभा यात्रा एनएवी कॉन्वेंट परिसर से निकलकर ओबरा बाजार से थाना होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचा। जहां से एन एच 139 होते हुए श्री कृष्ण सिंह स्मारक सहित विभिन्न मोहल्लों से गुजरते हुए पुनः अपने गंतव्य स्थान एनएवी कॉन्वेंट परिसर पहुँचा। शोभायात्रा मे शामिल कार्यकर्ताओं ने संकल्प दिव्य निभाएंगे, स्वर्वेद ग्रन्थ घर घर पहुंचाएंगे हम सब का है।संकल्प महान स्वर्वेद महान मंदिर निर्माण के नारे लगा रहे थे। सभी कार्यकर्ताओं ने अपने माथे पर स्वर्वेद ग्रन्थ लिए हुए गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। तत्पश्चात एनएवी कॉन्वेंट परिसर मे पहुंचकर गोष्ठी आयोजित की गई। शोभा यात्रा क्रम मे थाना के अवर निरीक्षक अंकित कुमार को कार्यकर्ताओं ने स्वर्वेद ग्रन्थ देकर सम्मानित किया। इधर अवर निरीक्षक ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस मौके पर संस्था के युवा संयोजक बिजेंद्र कुमार ने उपस्थित लोगो को कहा कि हम सभी को मिलकर इस आध्यात्मिक सर्वेद ग्रन्थ को घर घर तक पहुंचाना है एवं शुद्ध अध्यात्म से लोगों को बताना है। इस मौके पर सेवा प्रभारी अलखदेव सिंह, अक्षय कुमार, प्रभारी सीता देवी, नीरा देवी, रीता देवी, राजकुमारी देवी, पूनम देवी, रामदयाल मेहता, जितेंद्र पाण्डेय, रामाधार सिंह समेत बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित रहें।
Gautam Kumar