20 अप्रैल 2025 को ग्यारह जोड़े थामेंगे एक दूजे के हांथ

Share on Social Media

1000540186.jpg

ओबरा से रॉकी दुबे

NGTV NEWS । औरंगाबाद । ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित वृदांवन वाटिका मैरेज हॉल में 20 अप्रैल रविवार को 11 जोड़े वर वधू एक दूजे के हाथ थामेंगे।सड़क दुर्घटना रोकथाम फाऊंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित होने वाला यह द्वितीय सामूहिक विवाह समारोह की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। जानकारी देते हुए ट्रस्ट के सदस्य पुष्कर अग्रवाल, चंदन सिंह, नॉलेश मिश्रा, सहजानंद डिक्कू, आनंद विश्वकर्मा, मुकेश कुमार, रॉकी दूबे, गुड्डू सिंह एवं धीरज सिंह ने बताया कि सामुहिक विवाह समारोह में 11 जोड़े वर वधू परिणय सूत्र में बंधेंगे। उन 11 जोड़े वर वधू का निबंधन का कार्य कानूनन तौर तरीके से पिछले माह में पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10:00 से होगा। कहा कि विवाह के उपरांत उनके गृहस्थी के लिए उपहार स्वरूप वस्तुएं भी कमेटी के तरफ से प्रदान की जायेगी जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि विधान से सभी कार्यक्रम सफल होंगे। कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए कमेटी के सभी सदस्य जोर शोर से लगे हुए हैं।

Gautam Kumar

error: Content is protected !!