छः और सात सितंबर को ओबरा महोत्सव मनाने को लेकर की गयी बैठक

Share on Social Media

1000562267.jpg

ओबरा से रॉकी दुबे

NGTV NEWS । औरंगाबाद । ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित चौरसिया भवन में ओबरा महोत्सव मनाने को लेकर विशेष बैठक आहुत की गई। बैठक का नेतृत्व अधिवक्ता सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने किया। इस मौके पर ओबरा महोत्सव पर विस्तृत चर्चा की गई। महोत्सव को सफल बनाने को लेकर पूर्व मुखिया रामसेवक प्रसाद के अध्यक्षता मे कमिटी का चयन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष की जिम्मेवारी पूर्व मुखिया रामसेवक प्रसाद को दी गई जबकी सचिव की जिम्मेवारी कौशिक दुबे, कार्यकारणी अध्यक्ष की जिम्मेवारी पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत शर्मा, कोषाध्यक्ष अतुल आनंद सह कोषाध्यक्ष सुनील सिन्हा, उपाध्यक्ष पद हेतु कमलेश कुमार विक्कल, प्रमोद भगत, विनोद प्रसाद नाग शंभू प्रसाद शिव नारायण प्रसाद सोनी तथा उपसचिव हेतु विद्यानंद तिवारी, पप्पू अग्रवाल, संजय कुमार मालाकार को निर्वाचित किया गया। सभी लोगों ने संयुक्त रूप से ओबरा प्रखंड के विभिन्न मंदिरों, बुद्ध मंदिर मनोरा एवं खरांटी स्थित शहीद जगतपति स्मारक के विकास पर चर्चा की साथ ही बैठक मे प्राचीन स्थित देवी मां की मंदिर ऐतिहासिक मनोरा की बुद्ध मंदिर शहीद जगतपति कुमार प्रसारित करने को निर्णय लिया। साथ स्थानीय कलाकारों एवम अच्छे कलाकारों को भी भुलाने को निर्णय लिया गया। कहा कि यह महोत्सव पहली बार होगी जिसमे ओबरा के अन्य जगहों की मंदिरों पर चर्चा की जाएगी। कहा कि महोत्सव कराने का मुख्य उद्देश्य उसे राजकीय दर्जा को भी दिलाने हेतु आवाज उठाई जाएगी। बैठक मे मुखिया प्रतिनिधि गोबिंद अग्रवाल कमल किशोर पाण्डेय प्रदीप साव रविशंकर दुबे अजय कुमार मेहता सुनील कुमार अजय कुमार शर्मा दूधेश्वर साहू आंनद पाण्डेय अशोक सिंह शैलेश कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Gautam Kumar

error: Content is protected !!