NGTV NEWS । औरंगाबाद । अनियंत्रित बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रिसियप थाना क्षेत्र के घेउरा मोड़ के समीप की हैं। घायलों की पहचान नवीनगर प्रखंड के नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव निवासी राजेंद्र राम एवं कुटुंबा प्रखंड के ढिबर पिपरा गांव निवासी सन्नी दयाल प्रजापति के रूप में की गई हैं। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायल राजेंद्र राम ने बताया कि वह अपने गांव जगतपुर से अंबा थाना क्षेत्र के एक गांव में किसी रिश्तेदार के घर जा रहे थे, वही सन्नी दयाल औरंगाबाद शहर से अपना काम निपटाकर वापस अपने घर लौट रहा था। इस दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भैरोपुर मोड़ के समीप राजेंद्र राम ने सन्नी दयाल की बाइक को रुकवाया। इसके बाद राजेंद्र राम बाइक से सन्नी दयाल के साथ अंबा जाने लगा, जैसे ही दोनों घेउरा मोड़ के समीप पहुंचे तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित बस दोनों को टक्कर मार दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना रिसियप थाना की पुलिस को दी। सूचना पर रिसियप पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उपचार किया। इधर, घटना की सूचना पर दोनों घायलों के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और दोनों का हाल जाना। फिलहाल दोनों इलाजरत हैं।
Anu Gupta