महाशिवरात्रि पर CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, भगवान भोलेनाथ से मांगा लोकमंगल

Share on Social Media

26_02_2025-cmyogirudravishek_23891086.jpeg

NGTV NEWS । NEWS DESK । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरक्षपीठाधीश्वर के तौर पर बुधवार को पावन पर्व महाशिवरात्रि का अनुष्ठान सम्पन्न किया। उन्होंने रुद्राभिषेक कर देवाधिदेव महादेव से लोकमंगल और राष्ट्रकल्याण की प्रार्थना की। रुद्राभिषेक गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर आवास में स्थित शक्ति मंदिर में हुआ। रुद्राभिषेक के उपरांत मुख्यमंत्री ने हवन कर गोरक्षपीठ में शिवोपासना का अनुष्ठान संपन्न किया।

महाशिवरात्रि पर विशेष उपासना के क्रम में बुधवार की सुबह मुख्यमंत्री ने मंदिर स्थित शक्तिपीठ में भगवान भोले शंकर का गोदुग्ध से रुद्राभिषेक किया। मठ के पुरोहित एवं वेदपाठी ब्राह्मणों ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कराया।

रुद्राभिषेक के बाद सीएम योगी ने हवन तथा आरती कर चराचर जगत के कल्याण के लिए आदियोगी महादेव से प्रार्थना की। अनुष्ठान का यह कार्य दो घंटे से अधिक समय तक चला। इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर में भी पूजन किया।

उन्होंने यहां भगवान नंदी का पूजन कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। नाथपंथ की परंपरा में गुरु गोरखनाथ भगवान शिव के अवतार माने जाते हैं। ऐसे में गोरक्षपीठाधीश्वर के लिए महाशिवरात्रि का पर्व बेहद महत्वपूर्ण होता है।

Anu gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!