डिटॉक्सिफिकेशन से लेकर बेहतर फंक्शनिंग तक, रोजाना एक सेब खाने से लिवर को मिलेंगे ढेरों फायदे

Share on Social Media

images-1.jpeg

डिटॉक्सिफिकेशन से लेकर बेहतर फंक्शनिंग तक, रोजाना एक सेब खाने से लिवर को मिलेंगे ढेरों फायदे

NG TV desk Health लिवर शरीर के कई जरूरी कामों में मदद करता है। ये बाइल जूस प्रोड्यूस करता है, जिससे खाने को पचाने में मदद मिलती है। लिवर ब्लड क्लॉट के प्रोसेस में भी मददगार होता है। ये ग्लूकोज को ग्लाइकोजेन में बदलता है, जिसे एनर्जी के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही ये शरीर से टॉक्सिन्स को निकालने में मददगार होता है।

ऐसे में हेल्दी रहने के लिए जरूरी है कि अपनी लिवर का खास ख्याल रखा जाए। लिवर को हेल्दी बनाने के लिए अपनी डाइट में कुछ बदलाव कर सकते हैं। आप इसके लिए नट्स, ग्रीन टी, लहसुन, एवोकाडो, ब्लूबेरी, फ्लैक्सीड जैसे फूड्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं। हालांकि, सेब यानी एप्पल एक ऐसा फल है, जो लिवर को हमेशा हेल्दी रखने में मदद करता है।

एप्पल के फायदे

हम सभी ने बचपन से ही यह सुना होगा ‘An apple a day keeps the doctor away।’ इसका मतलब है कि हर दिन एक सेब खाने से बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है, जिससे डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसा सेब के बेमिसाल गुणों के कारण ही कहा जाता रहा है।

सेब में मौजूद फाइबर लिवर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करता है। इससे लिवर को सही तरीके से काम करने में मदद मिलती है।

इंफ्लेमेशन कम करे

सेब में फ्लेवोनॉयड पाए जाते हैं, जो इंफ्लेमेशन कम करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में सेब को नियमित रूप से खाने से लिवर हेल्थ बेहतर होती है।

लिपिड मेटाबॉलिज्म में सुधार

लिवर में मौजूद डाइटरी फाइबर, मेलिक एसिड, पॉलिफिनॉल और फ्लेवोनॉयड लिवर में लिपिड को जमा होने से रोकते हैं और इस तरह लिवर के मेटाबॉलिज्म में सुधार लाते हैं, जिससे लिवर हेल्दी रहता है।

लिवर की फंक्शनिंग में सुधार

मोटापे से जूझ रहे लोगों में फैटी लिवर की समस्या आम होती है। ऐसे लोगों में लिवर की फंक्शनिंग बुरी तरह से प्रभावित होती है और इसके कारण वे कई लिवर संबंधी समस्याओं के साथ शरीर में अन्य बिमारियों से भी घिर जाते हैं। ऐसे में सेब का सेवन करने से इसमें मौजूद सॉल्युबल फाइबर और पॉलिफिनॉल लिवर में फैट को जमने से रोकता है और इसकी फंक्शनिंग में सुधार लाता है।

Anu Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!