50 डिग्री पार कर जाएगा तापमान मार्च में ही हीटवेव की दस्तक, इस बार यूपी में ज्यादा दिनों तक झुलसाएगी
NG TV desk फरवरी की गर्मी ने एक और रिकॉर्ड बना दिया है। 1952 से अब तक सातवीं बार फरवरी में रातें सबसे गर्म रहीं। यानी न्यूनतम तापमान सर्वाधिक रहा। गत 28 फरवरी को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले छह बार ऐसा हो चुका है, जब फरवरी का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा है।
इस बार गर्मी जल्दी शुरू हो गई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मार्च में हीट वेव दस्तक दे सकती है। इस बार इसकी संख्या भी अधिक रहने की संभावना है। इससे प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। जनवरी में सामान्य से 88 प्रतिशत कम बारिश होने के कारण ही फरवरी में गर्मी बढ़ी रही।
नया रिकॉर्ड बनाएगी गर्मी
इस बार गर्मी नया रिकॉर्ड बनाने वाली है। मई में गर्मी अधिक परेशान करेगी। दिन का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस पार कर सकता है। हालांकि, शनिवार को लखनऊ में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन यह प्रभाव ज्यादा समय तक नहीं रहेगा, क्योंकि तापमान फिर से बढ़ने की संभावना
हीट वेव से बचने को बरतें सावधानी
मौसम विभाग ने लोगों को हीट वेव से बचने के लिए सावधानी बरतने और धूप में निकलते समय आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी है। लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में अधिकतम झांसी में सर्वाधिक 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा, न्यूनतम तापमान अलीगढ़ में सर्वाधिक 18.4 डिग्री रहा। झांसी में यह 18.2 व कानपुर देहात में 18 डिग्री सेल्सियस रहा
गर्मी के मौसम में अक्सर पानी की कमी होने से डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है। इसकी वजह से व्यक्ति कई बीमारियों की चपेट में आ जाता है। ऐसे में अगर आप भीषण गर्मी से खुद को बचाना चाहते हैं, तो जरूरी है कि खुद को पूरी तरह से हाइड्रेट रखें। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा पानी और मौसमी फलों और सब्जियों का सेवन करें। इसके अलावा नींबू पानी, लस्सी जैसी ड्रिंक्स भी पिएं। जरूरत पड़ने पर ओआरएस भी लें।
Anu Gupta