NGTV NEWS । NEWS DESK । दुनियाभर में इन दिनों में एक अज्ञात बीमारी ने लोगों की चिंता बढ़ा रखी है। दरअसल, यहां एक जानलेवा बीमारी ने 50 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, तो चमगादड़ खाने वाले तीन बच्चों में सबसे पहले इस बीमारी का पता चला था, जिसके बाद अब इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आइए जानते हैं इस बीमारी से जुड़ी सभी जानकारी-
क्या है इस बीमारी के लक्षण?
यह बीमारी बेहद खतरनाक मानी जा रही है, क्योंकि इसके लक्षण नजर आने के बाद 48 घंटे के अंदर ज्यादातर लोगों को मौत हो रही है। इसके शुरुआती लक्षणों में बुखार, उल्टी और इंटरनल ब्लीडिंग शामिल है। इन हालातों में देखते हुए इस बीमारी को चिंताजनक माना जा रहा है।
कांगो में इन दिनों मिस्ट्री डिजीज के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
यहां इस बीमारी की वजह से अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है।
खुद WHO अब इसे लेकर अलर्ट मोड पर है।
Anu gupta