संकटमोचक बनकर पहुंची नौसेना,समुद्र में धू-धूकर जलने लगी नाव 18 लोगों को किया रेस्क्यू.

Share on Social Media

28_02_2025-boat_23892230.jpeg

संकटमोचक बनकर पहुंची नौसेना,समुद्र में धू-धूकर जलने लगी नाव 18 लोगों को किया रेस्क्यू.

.महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अक्षी अलीबाग में तट से 6-7 समुद्री मील दूर राकेश गण नामक व्यक्ति की मछली पकड़ने वाली नाव में आग लग गई। यह घटना शुक्रवार सुबह 4 बजे घटी। नाव में आग लगने की जानकारी मिलते ही नौसेना की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना ने नाव पर सवार सभी 18 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। मुंबई के तट पर गश्त कर रहे ICGS सावित्रीबाई फुले ने स्थिति 190 प्रोंग्स एलटी 21 में IFB में आग देखी।

समुद्र में धू-धूकर जल गई नाव

समाचार एजेंसी एएनआई ने इस घटना का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बीच आग ने नाव को पूरी तरह से चपेट में ले रखा है। एक तरफ से नाव झूक चुकी है। वहीं, भारतीय नौसेना के अधिकारी नाव पर सवार मछुआरों की रेस्क्यू में जुटे हैं।

Anu Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!